अंकिता लोखंडे ने दोस्तों के साथ मनाया 'हल्दी-कुमकुम' का जश्न, आरती सिंह भी आईं नजर

On

मुंबई। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हमेशा एंटरटेन करती रहती हैं। उनके पोस्ट से फैंस काफी मजा लेते हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। दरअसल, अभिनेत्री ने मकर संक्रांति के दौरान हल्दी-कुमकुम आयोजन किया था। हल्दी-कुमकुम एक प्रमुख पारंपरिक उत्सव है।

इसमें विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर, तिल-गुड़ खिलाकर, और उपहार बांटकर सौभाग्य और समृद्धि की कामना करती हैं। यह उत्सव विशेषकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में आपसी सौहार्द, नारी शक्ति, और पारंपरिक गीतों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। अभिनेत्री ने इस आयोजन का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। आयोजन में अंकिता ने सभी शादीशुदा दोस्तों को घर बुलाया था और इस खास मौके पर सबने साथ मिलकर खुशियां मनाईं। सबसे खास बात यह रही कि टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह भी इस आयोजन में शामिल हुईं। दोनों दोस्तों ने मिलकर हंसी-मजाक किया और त्योहार की खुशियां बांटीं। अंकिता ने पोस्ट के साथ अपनी मां की सीख का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "मां कभी भी किसी त्योहार को खुशियों से भरपूर बनाने का मौका नहीं छोड़तीं।

ये भी पढ़ें  धर्मेंद्र देओल से लेकर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार, लिस्ट में 'अनुपमा' के बापूजी का नाम भी

उनकी वजह से परिवार हर खुशी को मिलकर मनाते आए हैं। मैं वादा करती हूं कि इस परंपरा को आगे भी जारी रखूंगी। इस बार मकर संक्रांति मेरे लिए कुछ ज्यादा ही खास रही। दोस्तों और परिवार के साथ हल्दी-कुमकुम, ढेर सारी हंसी-मजाक, एक-दूसरे के साथ होने की खुशी और बहुत सारा अपनापन महसूस हुआ।" अंकिता ने बताया कि उनकी मां ने यह भी तय किया कि उनके बेटे अद्वैत अपनी पहली मकर संक्रांति और 'बोरेलूट' का उत्सव मनाएं। बोरेलूट एक खूबसूरत परंपरा है, जिसमें बड़े-बुजुर्ग बच्चे को तोहफे, मिठाइयां, नए कपड़े और ढेर सारा प्यार देकर आशीर्वाद देते हैं। इस तरह त्योहार की शुरुआत बच्चे के लिए यादगार बन जाती है। पोस्ट में अंकिता ने खुद को बहुत खुश, आभारी और प्यार से भरा हुआ बताया। 

ये भी पढ़ें  पद्मश्री अवॉर्ड पाकर भावुक हुए आर. माधवन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे 'समान नागरिक संहिता दिवस' के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अक्सर लोग घर बनवाते समय आधुनिक डिजाइन और चकाचौंध पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन घर के सबसे...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

   मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान अपनी फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में...
Breaking News  मनोरंजन 
'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह देखने को मिला है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त जुबानी तीर चले। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

सर्वाधिक लोकप्रिय