'सनम तेरी कसम' और 'एक दीवाने की दीवानीयत' के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे हर्षवर्धन, ऐसे बने हिस्सा

On

मुंबई। बॉलीवुड में ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म पहली बार कमाल दिखाने में असफल रही। मगर, री-रिलीज पर इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। वहीं, 'एक दीवाने की दीवानीयत' भी दर्शकों को खासा इंप्रेस कर गई। क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों के लिए हर्षवर्धन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे?

'सनम तेरी कसम' में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकैन नजर आई थीं, यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी दो सबसे चर्चित फिल्में 'सनम तेरी कसम' और 'एक दीवाने की दीवानीयत' में वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। दोनों फिल्मों के मुख्य रोल पहले किसी और को ऑफर किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें चुना गया। हर्षवर्धन ने बताया, "दोनों फिल्मों में मैं फर्स्ट चॉइस नहीं था। 'सनम तेरी कसम' का रोल किसी और के पास था और 'एक दीवाने की दीवानियत' भी किसी और को ऑफर हो चुकी थी। 'सनम तेरी कसम' फिल्म रिलीज होने के तीसरे दिन ही निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी का मैसेज आया था। फिल्म 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी और 7 फरवरी को मिलाप सर ने संपर्क किया और मिलने को कहा। जब उन्होंने ये कहानी मुझे सुनाने की बात कही तो मैंने कहा कि सर, मैं तो ऑलरेडी आपके काम को पसंद करता हूं और मुझे आपके साथ काम करना है।"

ये भी पढ़ें  अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

हर्षवर्धन ने कहा कि मिलाप सर का विजन उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वह मास ऑडियंस के लिए फिल्में बनाते हैं और उनकी कहानियां आम लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं। दोनों फिल्मों में काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। हर्षवर्धन ने बताया, "मिलाप सर की फिल्में टियर-2 और टियर-3 शहरों की मास ऑडियंस के लिए बनती हैं। वह हमेशा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इमोशनल कहानियां पहुंचाना चाहते हैं। मुझे ऐसे डायरेक्टर पसंद हैं जो मास ऑडियंस तक बात पहुंचाएं, न कि सिर्फ चुनिंदा दर्शकों के लिए फिल्म बनाएं। यही वजह थी कि मैंने मिलाप सर के साथ काम किया।" वहीं, 'सनम तेरी कसम' को लेकर अभिनेता ने बताया, "मैंने ऑडिशन दिया था। मेकर्स ने उनका ऑडिशन देखा और एक घंटे बाद उन्हें दोबारा ऑडिशन देने को कहा। दूसरी बार सीन करने पर डायरेक्टर इमोशनल हो गए। जबकि, यह फिल्म दूसरे एक्टर को ऑफर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें  वैलेंटाइन वीक से पहले रोमांस का जादू, शाहिद और तृप्ति पर चढ़ा अरिजीत के 'इश्क का फीवर'

मैं समझ गया था कि उन्हें मेरा काम पसंद आया।" फिल्म 'सनम तेरी कसम' का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने मिलकर किया, जो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में कमजोर रही, लेकिन बाद में री-रिलीज से सुपरहिट हो गई। साल 2025 में इसकी री-रिलीज ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। दर्शकों को हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी बेहद पसंद आई और लोगों ने इतना प्यार दिया कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही। 'एक दीवाने की दीवानियत' साल 2025 में आई थी, जिसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन का इंटेंस और इमोशनल रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और हर्षवर्धन की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई।

ये भी पढ़ें  फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

   नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर दिख रहा है। इसके साथ ही संसद में विरोध-प्रदर्शन...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

मुज़फ्फरनगर। शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बहुमंजिला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके...
Breaking News  मनोरंजन 
अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी पप्पू निवासी देहरादून की जमानत याचिका खारिज की है। आरोपी ने अपर
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आए एक बयान ने देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था में नई बहस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

सर्वाधिक लोकप्रिय