'बॉर्डर-2' के दीवाने हुए नील नितिन मुकेश, गर्व और सम्मान के साथ फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को दी बधाई

On

मुंबई। सनी देओल और मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिपब्लिक डे की सबसे बड़ी ओपनिंग करने से चूक गई, क्योंकि ये खिताब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के नाम है। इसी बीच अभिनेता नील नितिन मुकेश ने फिल्म और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की है।

नील नितिन मुकेश ने फिल्म 'बॉर्डर-2' की खुलकर तारीफ की है और फिल्म को दिल छू लेने वाला बताया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे फिल्म की स्टारकास्ट के साथ दिख रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "क्या शानदार फिल्म है! क्या गजब की विरासत है जिसे गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाया गया है। फिल्म की निर्माता निधि दत्त को बहुत बधाई, जिन्होंने बॉर्डर-2 के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।" 'बॉर्डर-2' को इतनी भव्यता, भावनाओं और गर्व के साथ पर्दे पर लाने के लिए कई लोगों ने मेहनत की है। सनी देओल की तारीफ कर उन्होंने कहा, "सर, आप हमेशा की तरह बेहतरीन फॉर्म में हैं। ज़बरदस्त शक्ति और ज़बरदस्त गंभीरता के साथ आपने फिल्म में जान डाल दी। वरुण धवन ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका दबदबा हर फ्रेम में देखने को मिला है।" अभिनेता ने दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी तारीफ की, और सबसे ज्यादा वे फिल्म के गानों के फैन दिखे। फिल्म के सातों गानों को अभिनेता ने शानदार बताया।

और पढ़ें ‘तू या मैं’ जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, अनुभव हैं : आदर्श गौरव

नील ने इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी बनाने का भार उठाने और उसे अपने अंदाज में पेश करने के लिए पूरी टीम की सराहना की है। बता दें कि 'बॉर्डर-2' में वही एलिमेंट और इमोशन डालने की कोशिश की गई है जो फिल्म 'बॉर्डर' में डाले गए थे। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक 1997 में आई फिल्म की याद दिलाते हैं। हालांकि, देखना होगा कि फिल्म कमाई के मामले में 'बॉर्डर' को पीछे छोड़ पाती है या नहीं। बॉर्डर ने 1997 में अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 64.98 करोड़ रुपये का किया था, जबकि घरेलू स्तर पर भारत में 39.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी।

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है