'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद, बताया कैसे कैमरा बंद होने के बाद भी निभाई जिम्मेदारी
मुंबई। वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म 'बॉर्डर' में भैरो सिंह की भूमिका निभाने वाले सुनील शेट्टी को फिल्म के रिलीज के साथ अपनी पुरानी फिल्म के दिन याद आ गए हैं। 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' की जिम्मेदारी आज भी अभिनेता अपने कंधों पर महसूस करते हैं। 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी ने अहान शेट्टी के लिए प्यार नोट इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव को भी साझा किया है। अभिनेता का कहना है कि बॉर्डर सिर्फ उनके लिए फिल्म नहीं थी, बल्कि जिम्मेदारी थी, जिसे कैमरों के बंद हो जाने के बाद भी उन्होंने ताउम्र निभाया है।
1997 में रिलीज हुई बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने भैरो सिंह का रोल निभाया था, जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान दांव पर लगा दी थी। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को खूब सराहा गया था, लेकिन एक समय ऐसा था जब अभिनेता 'बॉर्डर' को करना ही नहीं चाहते थे। जब उन्हें फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने फिल्म के निर्माता जेपी दत्त का नाम सुनते ही फिल्म को ठुकराने का फैसला कर लिया था। अभिनेता ने जेपी दत्त को लेकर कई बातें सुनी थीं कि वे सेट पर अपनी चलाते हैं और गुस्से में कुछ भी कह देते हैं। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था कि बॉर्डर से पहले उन्हें लगा था कि उनकी और दत्त साहब की नहीं बन पाएगी, इसलिए फिल्म करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म को करने के लिए 'हां' कर दी थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
