Saturday, April 12, 2025

दिल्ली में एसकेएम की अखिल भारतीय किसान मजदूर महापंचायत के लिए व्यापक तैयारी

सिसौली। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि कल (आज) 14 मार्च 2024 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय किसान मजदूर महापंचायत में भाग लेने के लिए हजारों किसान, खेत मजदूर और ग्रामीण दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।

महापंचायत स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एसकेएम दिल्ली पहुंच चुके किसानों की देखरेख कर रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा की संबंधित समन्वय समितियों और उपसमितियों ने आज बैठक की और सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा भारत के किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों सहित एसकेएम के समन्वय संगठनों जैसे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच, अन्य ट्रेड यूनियन, महिला संगठन, छात्र संगठन, युवा संगठन और लोकतांत्रिक संगठनों से अपील करता है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ कानून पर पोल खुलने से घबराई रालोद को करनी पड़ रही फर्जी समर्थन की घोषणा - जिया चौधरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय