Tuesday, April 8, 2025

मेरठ में किसान की गोली मारकर हत्या, आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था मृतक

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में शनिवार को किसान की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में ब्रह्म सिंह शुक्रवार की देर रात अपने घर में सो रहा था। शनिवार सुबह ब्रह्म सिंह की बेटी दूध लेने के लिए गई थी। उसी दौरान ब्रह्म सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतक के चचेरे भाई सोनू पर हत्या का शक जाहिर कर रही है। सोनू गांव से फरार है। सोनू शराबी और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह कई बार जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय