Friday, April 25, 2025

गन्ना कोल्हू में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पिता को खेत में निर्वस्त्र पड़ी मिली बेटी

बागपत/मेरठ। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ना कोल्हू में 12 साल की मासूम निर्वस्त्र अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

मुजफ्फरनगर जिला के गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में कोल्हू किराए पर लिया हुआ है। उसका परिवार उसके साथ ही रहता है। व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि शनिवार की रात कोल्हू के छप्पर में एक मजदूर के साथ सोया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय बेटी अंदर कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। रात में गांव का एक युवक कोल्हू में आया और तमंचे के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

रात में उसकी आंख खुली तो वह कमरे में गया। उसकी बेटी निर्वस्त्र अवस्था में बेहोश पड़ी हुई थी। बेटी के होश में आने पर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस रात में नहीं पहुंची। रविवार की सुबह पीड़ित परिवार आरोपी के घर घटना की शिकायत करने गए तो आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। जिसके बार परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय