Wednesday, April 30, 2025

मुज़फ्फरनगर में शिवमहापुराण कथा के दौरान बैंकेंट हाल में लगी आग

बुढ़ाना। कस्बे के श्रीहरनंदेश्वर मंदिर पर शिव महापुराण कथा के छठे दिन महंत राधेश्याम व्यास ने शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान कलाकारों ने शिव पार्वती विवाह का मंचन किया और धूम मचाई।

महंत राधेश्याम व्यास ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग एवं उत्सव का आयोजन किया। उन्होंने पार्वती जन्म व तपस्या रहस्य, शिव पार्वती विवाह से पूर्ण कथा प्रसंग सुनाया। उन्होंने पति-पत्नी के धर्म के बारे में बताया। संचालन राजेंद्र कुमार कौशिक ने किया। दीप प्रज्वलित राजीव गर्ग व मुख्य यजमान सत्य कुमार गोयल, सचिन कुमार गोयल रहे।

मंदिर परिसर स्थित कृष्ण बैंकट हॉल पर पंडाल लगा है। कथा के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान भोजन पंडाल में आग लग गई। आग को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। आयोजकों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

[irp cats=”24”]

मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि अज्ञात कारण से आग लगी है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। जिन्होंने भाग कर आग लगना बताया, जिस कारण लोग वहां से बाहर निकल गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय