Saturday, April 27, 2024

धर्मशाला: मैक्लोडगंज चौक के समीप नशे की हालत में पड़ा मिला विदेशी, अस्पताल में तोड़ा दम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

धर्मशाला। मैकलोडगंज चौक के पास दुकान के बाहर एक विदेशी नशे की हालत में पड़ा हुआ मिला जिसे पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया लेकिन प्राथमिक उपचार के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। विदेशी व्यक्ति के शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक उक्त विदेशी व्यक्ति का नाम एलेग्जेंडर है लेकिन वह किस देश का निवासी है अभी तक पता नही चल पाया है। हालांकि पुलिस ने विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि उक्त विदेशी की सूचना लोगों द्वारा पुलिस थाना मैक्लोडगंज को दी गई थी। एसएचओ मैक्लोडगंज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक विदेशी व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ था और कुछ बड़बड़ा रहा था। पुलिस द्वारा एम्बुलेंस को बुलाया गया और तुरंत उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में भेजा गया। व्यक्ति के साथ एक पुलिस कर्मी भी भेजा गया था। कुछ देर बाद अस्पताल से सूचना मिली कि उस व्यक्ति की मौत हो गई है।

तत्काल एसएचओ मैक्लोडगंज स्टाफ सहित धर्मशाला अस्पताल पहुंचे। मृतक की व्यक्तिगत तलाशी ली गई और मृतक की जैकेट से एक पासपोर्ट बरामद किया गया, जिस पर उसका नाम एलेक्जेंडर लिखा हुआ था। इसकी उम्र करीब 44 साल है। राष्ट्रीयता की पुष्टि के लिए मामला विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के पास ले जाया गया है, क्योंकि दस्तावेज़ विदेशी भाषा में है। शव को धर्मशाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान या कुछ भी नहीं देखा गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय