Thursday, April 24, 2025

शामली में ईद की नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे लोगों पर पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने लाठी ड़डो से किया हमला, वीडियो वायरल

शामली। जनपद में ईद की नमाज पढ़ने से पहले ही पूर्व प्रधान ने एक दर्जन साथियों के साथ में ईद से बाहर निकलने वाले लोगों के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान और उससे पहले पूर्व के प्रधान के लोगों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई है। वही मारपीट की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं आरोपी पूर्व प्रधान ने एक मीडिया कर्मी के साथ भी कवरेज करने के दौरान पुलिस कर्मियों के सामने ही जान से मारने की धमकी दी है। अब वायरल वीडियो और घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।

 

[irp cats=”24”]

झिझाना थानां क्षेत्र के गाव जिजोला का है। जहा पर ईद की नमाज पढ़ने से पहले ही पूर्व प्रधान जाहिद की गुंडागर्दी सामने आई है। पूर्व प्रधान जाहिद ने आज ईद के त्योहार के पर्व पर नमाज पढ़ने से पहले ईदगाह के बाहर ही पूर्व प्रधान हसन के घर पर घुसकर हमला कर दिया पूर्व प्रधान जाहिद ने पहले भी कई बार गांव का माहौल बिगड़ने का प्रयास किया है। लेकिन अन्य स्थानीय लोगों की सूझबूझ और शासन की सतर्कता के चलते माहौल को बिगड़ता नहीं दिया गया। आज भी ईद की नमाज अदा होने से पहले ही पूर्व प्रधान जाहिद ने अपने लोगों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं कवरेज करने गए एक निजी पेपर के पत्रकार को भी पुलिस और अन्य लोगों के सामने जान से मारने की धमकी दी है। अब इन चीजों से ही पूर्व प्रधान जाहिद की गुंडागर्दी सामने आ रही है।

 

वहीं जहां पुलिस के सामने पत्रकार को खुलेआम धमकी दी जा रही है। वायरल वीडियो के मामले में एएसपी पुलिस अधिकारी संतोष कुमार का कहना है, कि वायरल वीडियो और घटना का संज्ञान लिया जा रहा है। जल्दी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय