Sunday, April 28, 2024

सहारनपुर में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने जहर खाकर दी जान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। जनपद के मोहल्ला खान आलमपुरा में छेड़छाड़ से आहत होकर एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी (14) थाना जनकपुरी के मोहल्ला खान आलमपुरा की रहने वाली थी।
किशोरी के पिता का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक सुहैल उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था और घर आते जाते समय उसे परेशान करता था। इसी वजह से उनकी बेटी ने जहर खाकर जान दी है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और किशोरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने, पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय