Sunday, May 19, 2024

कानपुर में बिल्डर आत्माराम खत्री समेत तीन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर (कान्हापुर)। सचेंडी थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात बिल्डर आत्माराम खत्री समेत तीन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया है। यह एक किसान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। यह जानकारी शुक्रवार को सचेंडी थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने दी।

सचेंडी थाने में किसान शिवम शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत से अवैध ढंग से रतन बिल्डर, आत्माराम खत्री तथा उनके सहयोगियों ने खेतों की मिट्टी गायब करके तालाब बना दिया। इतना ही नहीं उसमें लगे हुए हरे भरे पेड़ कटवा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किसान की तहरीर पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सचेंडी थानाध्यक्ष शैलेश सिंह कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। गुण दोष के आधार पर और साक्ष्यों को एकत्र करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय