Sunday, January 26, 2025

आगरा में जब बीच सड़क पर सहायक अभियंता हो गए ठेकेदार पर गर्म

 

 

 

आगरा। आगरा में नगर निगम के एक सहायक अभियंता और ठेकेदार के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पीर कल्याणी क्षेत्र की है, जहां सड़क के सीसी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक अभियंता सोमेश और ठेकेदार के बीच कहासुनी के बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के सहायक अभियंता सोमेश निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे। लेकिन निर्माण कार्य अधूरा देखकर उन्होंने अपना आपा खो दिया। उन्होंने ठेकेदार को मौके पर ही फटकार लगाना शुरू कर दिया। ठेकेदार ने अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन सहायक अभियंता ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया।

शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी का पलटवार,बोले-मौलानाओं अपना डीएनए कराओं

सर्द मौसम में यह विवाद गर्मा गया और दोनों के बीच कहासुनी तू-तू-मैं-मैं और फिर गाली-गलौज तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सहायक अभियंता ने ठेकेदार को गाली देते हुए कहा, “ऐसी ही गालियां खानी पड़ेंगी।” ठेकेदार ने इसका विरोध किया, लेकिन विवाद थमने की बजाय और बढ़ गया।

 

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

इस पूरी घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहायक अभियंता और ठेकेदार के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज साफ सुनी जा सकती है।

 

 

ठेकेदार का कहना है कि निर्माण कार्य में देरी के पीछे कुछ अनसुलझी समस्याएं और नगर निगम की ओर से सामग्री की आपूर्ति में देरी है। हालांकि, सहायक अभियंता ने ठेकेदार की बात सुनने की बजाय उसे फटकारना शुरू कर दिया।

 

 

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारी और ठेकेदार के बीच इस तरह का व्यवहार अनुचित है और प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।

 

नगर निगम ने इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन वायरल वीडियो ने विभाग की कार्यशैली और अधिकारी-ठेकेदार संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!