Thursday, May 15, 2025

हैदराबाद में पूर्व फौजी की क्रूरता! पत्नी को मारा, फिर शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाकर, हत्याकांड से देश सन्न

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एक पूर्व फौजी की क्रूरता ने देश को हैरान कर दिया है। उसने पत्नी को मारकर उसकी शव के टुकड़े-टुकड़े किए। उसके बाद उनको प्रेशर कुकर में पकाया। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘योगी राज’ में भी नहीं मिल रही ‘रामयात्रा’ की मंजूरी, रामभक्तों में छाया रोष !

 

बता दें कि 35 साल की वेंकट माधवी की शादी 13 साल पहले 45 साल के गुरु मूर्ति से हुई थी। वह पहले सेना में काम करता था, लेकिन रिटायरमेंट के बाद हैदराबाद के कंचनबाग में DRDO में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था। दंपति दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी में एक मकान में किराए से रहते थे। सुधा एक दिन अचानक से कहीं गायब हो गई, तो उसके माता-पिता काफी परेशान हो गए। उन्होंने 13 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इस दौरान गुरु मूर्ति भी साथ था। उसने भी घबराने का बहान किया। वह पुलिस के साथ जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा था। वह ऐसे जता रहा था कि उसको पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर पता लगा कि माधवी के गायब होने से पहले दंपति के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। पुलिस का गुरु मूर्ति पर शक गहराया। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

 

मुज़फ्फरनगर के मोरना में होटल में हुई मारपीट में होटल संचालक गिरफ्तार, एक पहले हुआ था गिरफ्तार

मायके जाने की जिद पर हत्या

आरोपी ने बताया कि माधवी अपने मायके नंदयाल जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। उसकी मौत होने के बाद शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उनको प्रेशर कुकर में पका दिया। उसके बाद उनको शहर के मीरपेट के जिल्लेलागुडा की एक झील में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयानों की पुष्टि की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय