Wednesday, April 23, 2025

कानपुर में दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

 

कानपुर। कानपुर में पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है। और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि पहला मामला 18 फरवरी को दर्ज किया गया था। तो वहीं 20 फरवरी को दूसरा मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर के थाना क्षेत्र सचेंडी के अंतर्गत 18 फरवरी को एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं 2 दिन बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पत्नी ने भी मामला दर्ज कराने वाली महिला के पति पर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसका मामला भी 20 फरवरी को दर्ज कर लिया। एक दूसरे के पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के द्वारा एक दूसरे के पति के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज कराना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

[irp cats=”24”]

पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

एसीपी पनकी निशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में पुरानी रंजिस की बात भी सामने आ रही है। किसी पुरानी रंजिश की वजह से दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है लेकिन मेडिकल जांच और पुलिस की आगे की जांच से स्थिति साफ हो जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय