Monday, April 28, 2025

मेरठ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रपुरम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से पुलिस को नशीले पदार्थ के पैकेट मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित राजेन्द्रपुरम निवासी देवांग सिंह राणा ने सोमवार को अपने ही कमरे में रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक देवांग सिंह राणा नशे का आदी था और उसकी जेब से नशीले पदार्थ के कुछ पैकेट भी बरामद हुए हैं। मृतक मूल रूप से झांसी का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार पीडब्ल्यूडी में कार्यरत वीरेंद्र सिंह के साथ बरेली में कार्यरत था। इस समय वह गंगानगर में रह रहा था।

मौके पर पहुंचे वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवांग नशे का आदी था। उसे नशा छोड़ने के लिए बार-बार समझाया गया लेकिन वह अपनी इस आदत को नहीं छोड़ रहा था। उसने ऋषिकेश जाने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ली थी। ऋषिकेश जाने की बजाय अपने दोस्तों के साथ दिल्ली चला गया। रविवार को दिल्ली से वापस गंगानगर आया था। सोमवार को देवांग के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय