Saturday, April 26, 2025

मोरना में कोल्हू में पैसे लेने जा रहे दंपति पर हमला, बीच में भाई बचाने आया तो उसे भी कर दिया घायल

मोरना। गुड कोल्हू में पैसे लेने जा रहे दंपति पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर आए महिला के भाई पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी महिला खुर्शीदा ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह और उसका पति समीर मजदूरी के पैसे लेने के लिए गुड़ कोल्हू पर जा रहे थे कि तभी रास्ते में चार व्यक्तियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया तथा गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। पीडि़त ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

शोर शराबा सुनकर बचाव में पीडि़ता का भाई रौनक आया, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी पर ले जाया गया। पीडि़त ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस तहरीर ने आधार पर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय