Saturday, May 18, 2024

मुज़फ्फरनगर में घर में सो रही किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार, परिवार में मचा हड़कंप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

खतौली। हवस के भेडि़ए एक युवक ने घर में सोई किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीडि़ता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने चाचा के घर में सोई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस ने मौके पर आकर वारदात की जानकारी ली। पीडि़ता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक अखलाक पुत्र रोजद्दीन निवासी कल्याणपुर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय