Tuesday, April 29, 2025

नोएडा में ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता से छीने जेवरात, पति समेत कई पर दर्ज हुआ मुकदमा

नोएडा। थाना बिसरख में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जेवरात सहित अन्य कीमती सामान हड़प लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

मुज़फ्फरनगर के हास्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील

 

[irp cats=”24”]

 

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी में रहने वाली रूपाली गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में वरुण मेहता के साथ हुई थी। महिला के अनुसार उसके परिजनों ने शादी में अपने हैसियत से ज्यादा खर्च किया था।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से वापस लौट रहे युवकों की बाइक आपस में भिड़ी, एक की मौत, दो गंभीर

 

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति वरुण मेहता, सास सुलेखा, ननद सोनाली आहूजा, ननदोई दुष्यंत आहूजा, ननद के ससुर अशोक और ननद की सास सुनीता आदि दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौज करते हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके सारे जेवरात और कीमती सामान अपने पास रख लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति और ननदोई के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय