Friday, May 3, 2024

शामली में भारतीय मजदूर संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। भारतीय मजदूर संघ द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया गया, जिसमें 16 सूत्रीय मांगों को नही माने जाने पर आन्दोलन किए जाने की चेतावनी दी गई।

मंगलवार को जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 108, 109 एम्बुलेंस की बर्खाश्त की बहाली की जाये एवं खराब धन उगाही को बंद किया जाये। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाये। आशा, संगिनी और आशा संगिनी का मानदेय 10 हजार रूपये किया जाये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियमित किया जाये और न्यूनतम मानदेय 18 हजार रूपये किया जाये। प्रतिदिन रेहडी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये और उनको उत्पीडन बंद किया जाये। ई-रिक्शा, आॅटो का स्टेंड दिया जाये और पुलिस उत्पीडन बंद किया जाये।

ई-रिक्शा चालक, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढई, लुहार, मौची, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाये। संविदा कर्मियों की नियामवली बनाई जाये। पत्रकारों, श्रवजीवी पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा एवं सामजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, इंद्रा शर्मा, विमल, लता सैनी, तुरजन पाल सिंह, रमेश शर्मा, बालक राम, विकास कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय