Thursday, February 6, 2025

मेरठ में भाजपा नेता की मौत मामले में पुलिस ने आरटीओ को पत्र लिखकर मांगी क्रेटा कार की जानकारी 

मेरठ। भाजपा महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरटीओ से जानकारी मांगी है।
एक सप्ताह पहले भाजपा महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की पुलिस लाइन गेट नंबर चार में क्रेटा कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी में कैद कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सिविल लाइन पुलिस ने आरटीओ कार्यालय पत्र भेजकर क्रेटा गाड़ी की जानकारी मांगी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी महेश राठौर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय