Wednesday, April 23, 2025

बीते 10 वर्ष में भारत पहले की तुलना में कई गुना मजबूत- मोदी

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में उनकी सरकार ने कई गुना मजबूत बनाया है।

 

मोदी ने आज यहां आईडीपीएल के हॉकी मैदान में गढ़वाल मंडल के पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत में मजबूत सरकार है , इसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होने कहा कि यह भाजपा की मजबूत सरकार ही है, जिसने सात दशक बाद जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 समाप्त करने का साहस किया।”, जिसने तीन तलाक के खिलाफ मजबूत कानून बनाया, यह भाजपा की सरकार ही है जिसने महिलाओं को संसद में आरक्षण दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। उन्होंने कहा कि ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय