टेक्सास में भारतीय व्यक्ति की हत्या पर ट्रंप ने किया वादा, 'न्याय की पूरी सीमा तक कार्रवाई'

On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में एक भारतीय नागरिक की हत्या मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ 'न्याय की पूरी सीमा तक' मुकदमा चलाने का वादा किया। हत्यारे पर 'प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप' लगाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "मुझे टेक्सास के डलास में प्रतिष्ठित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या से जुड़ी भयावह खबरों की जानकारी है।

 

और पढ़ें नेपाल में तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

और पढ़ें सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था, बेरहमी से उनका सिर काट दिया।" उन्होंने हत्या के आरोपियों को छोड़ने के लिए पहले के बाइडेन प्रशासन को भी दोषी ठहराया। ट्रंप ने कहा, "इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी जैसे अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था।

और पढ़ें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ का कहर: करीब 97 लोगों की मौत, 44 लाख प्रभावित, उपचुनाव स्थगित

 

निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब ​​खत्म हो गया है।" 10 सितंबर को 41 वर्षीय नागमल्लैया पर टेक्सास के डलास के एक मोटल में जानलेवा हमला किया गया और उनका सिर काट दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने 37 वर्षीय मार्टिनेज को गिरफ्तार किया। उस पर नागमल्लैया का सिर काटने और उसे कूड़ेदान में छोड़ने के गंभीर आरोप हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक विचलित करने वाले वीडियो में मार्टिनेज को एक कुल्हाड़ी लेकर पीड़ित का पीछा और हमला करते दिखाया गया।

 

वीडियो से पता चला कि आरोपी ने नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर पीड़ित के सिर को मोटल की पार्किंग में लात मारी और कूड़ेदान में फेंक दिया। इसी बीच अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने घोषणा की कि आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने हमलावर को देश से 'निकालने' की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएचएस की सहायक सचिव ट्रिशिया मैकलॉघली ने बाइडेन प्रशासन पर बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को देश में आने देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "एक मोटल में पीड़ित की यह वीभत्स और बर्बर हत्या पूरी तरह से रोकी जा सकती थी, अगर बाइडेन प्रशासन के समय इस अवैध विदेशी को हमारे देश में नहीं छोड़ा जाता।" डीएचएस के अनुसार, मार्टिनेज ब्लूबोनेट डिटेंशन सेंटर में आईसीई डलास की हिरासत में था, जब तक कि उसे बाइडेन प्रशासन के तहत 13 जनवरी, 2025 को पर्यवेक्षण आदेश पर रिहा नहीं कर दिया गया।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टांडा मान सिंह निवासी अमित व...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

कम महंगाई दर चलते आरबीआई इस साल ब्याज दरों में कर सकता है 50 आधार अंक की कटौती - रिपोर्ट

नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर में आने वाले समय में कमी देखने को मिलेगी, जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को...
बिजनौर 
कम महंगाई दर चलते आरबीआई इस साल ब्याज दरों में कर सकता है 50 आधार अंक की कटौती - रिपोर्ट

नेपाल में तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

         काठमांडू। नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
नेपाल में तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

      हाथरस। हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है। दाऊजी महाराज मेले में रविवार देर रात हुए पंजाबी दरबार कार्यक्रम के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टांडा मान सिंह निवासी अमित व...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

      हाथरस। हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है। दाऊजी महाराज मेले में रविवार देर रात हुए पंजाबी दरबार कार्यक्रम के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कांग्रेस पर हमला: कहा- कांग्रेस बन चुकी है अखिल भारतीय गाली पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कांग्रेस पर हमला: कहा- कांग्रेस बन चुकी है अखिल भारतीय गाली पार्टी