सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

On

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाए जाने पर सहमति बन गई है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में जेन-जी समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। राष्ट्रपति ने सुशीला कार्की से यह जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

सुशीला कार्की ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ की। इसके पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया कि आज रात 12 बजे से पूरे नेपाल में आपातकाल लागू होगा। इस निर्णय को अंतरिम कैबिनेट की बैठक में पारित किया गया है। देश की सुरक्षा व्यवस्था अब नेपाल आर्मी के हाथों में होगी। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक शक्तिशाली आयोग के गठन की भी घोषणा की गई है।

और पढ़ें पानीपत के कुख्यात गैंग का शार्प शूटर राहुल STF मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या-लूट के 11 मामले दर्ज

राजनीतिक संकट और जनता के आक्रोश को देखते हुए राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने संसद को भंग कर दिया है। यह निर्णय आंदोलनकारी गुटों और काठमांडू के मेयर बालेन शाह के समर्थन के बाद लिया गया है। बालेन शाह लंबे समय से भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन को लेकर मुखर रहे हैं।

और पढ़ें मुंबई में बम की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, तटीय इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

यह घटनाक्रम नेपाल के लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक महिला पूर्व न्यायाधीश को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाकर राजनीतिक स्थिरता लाने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 5 हज़ार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की समरसेबल मोटर बरामद

दूसरी ओर, नेपाल की जेलों से भागे कैदियों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 67 नेपाली कैदी भारत में पकड़े गए हैं। इनमें 8 कैदी उत्तराखंड, 22 उत्तर प्रदेश, 35 बिहार और 2 पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए कैदियों में एक महिला भी शामिल है। सभी को हिरासत में लेकर नेपाल प्रशासन को सूचित किया गया है।

नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद सीमाओं पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। भारत की ओर से भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूडी के बयान पर भड़के संजीव बालियान,बोले- रोज-रोज अहंकार की बातें सुन रहा हूं, अब छेड़ोगे तो बता दूंगा !

मुजफ्फरनगर: दिल्‍ली के कांस्‍टीट्यूशन क्लब के प्रशासनिक सचिव पद के हालिया चुनाव में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  मुज़फ़्फ़रनगर 
रूडी के बयान पर भड़के संजीव बालियान,बोले- रोज-रोज अहंकार की बातें सुन रहा हूं, अब छेड़ोगे तो बता दूंगा !

‘ऐसा लगा था कि मौत…’ नेपाल से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती!

नेपाल के हालात किसी से छिपे नहीं है, लेकिन अब वहां के हालात सामान्य होते जा रहे हैं। वहीं नेपाल...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
‘ऐसा लगा था कि मौत…’ नेपाल से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती!

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाक मैच, बढ़ा सियासी पारा

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होना है। इसे लेकर भारत में सियासी पारा...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाक मैच, बढ़ा सियासी पारा

‘सावधान, नेपाल जैसा भारत में...’ संजय राउत के बयान पर एफआईआर

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने नेपाल में हुई हिंसा को लेकर ‘भारत में भी ऐसा ही हो सकता है’...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
‘सावधान, नेपाल जैसा भारत में...’ संजय राउत के बयान पर एफआईआर

हरियाणा में SHO ने कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, जेल की हवा खानी पड़ी,थमाया जेल का ठंडा खाना

कैथल। विशेष अदालत में वीरवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक SHO को कोर्ट के आदेश...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में SHO ने कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, जेल की हवा खानी पड़ी,थमाया जेल का ठंडा खाना

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहली बार पहुंचे श्रीबांकेबिहारी मंदिर, परिसर गूंजा ‘जय श्री राधे’

मथुरा । राधा नाम का प्रचार प्रसार कर देश दुनिया में सनातनियों को अपने प्रवचनों से प्रभावित करने वाले संत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहली बार पहुंचे श्रीबांकेबिहारी मंदिर, परिसर गूंजा ‘जय श्री राधे’

कानपुर में महिला बैंक अधिकारी ने सहेली व दो अन्य पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

कानपुर,। जनपद के सीसामऊ इलाके में रहने वाली एक महिला बैंक अधिकारी ने अपनी सहेली के भाई और उसके दोस्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में महिला बैंक अधिकारी ने सहेली व दो अन्य पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर में दिव्यांग की पुलिस पिटाई से मौत की घटनाओं के बाद प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण