गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा: बैंगलोर के हासन में 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मोसले होसाहल्ली और हिरेहल्ली के ग्रामीण गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल होकर नाच-गाने के साथ आगे बढ़ रहे थे। तभी हसन से होलेनरसीपुर की ओर जा रहा एक मिनी कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सीधे जुलूस में घुस गया। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोग चपेट में आ गए।
घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखा गया है। गंभीर रूप से घायलों को हासन और होलेनरसीपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सरकार का ऐलान और नेताओं की संवेदना
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। वहीं, केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस खबर से बेहद आहत हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !