नेपाल में तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

On

 

और पढ़ें पीएम मोदी ने दी इंजीनियर्स डे की बधाई, कहा- विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

और पढ़ें मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार असम आया हूं, 'मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं', - मोदी

 

 

काठमांडू। नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। जेन-जी के आंदोलन के कारण नेपाल में सत्ता परिवर्तन देखा गया।

और पढ़ें 'कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा', दरांग से पीएम मोदी का बड़ा जुबानी हमला

 

भ्रष्टाचार और देश में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में शामिल युवाओं ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल का पीएम बनाने की मांग कर डाली। आंदोलन खत्म होने के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पद की शपथ दिलाई थी।

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद सुशीला कार्की ने पदभार संभाला। ऑफिस में बैठते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जेन-जी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को 'शहीद' का दर्जा देकर देश के एक बड़े वर्ग का भरोसा जीतने का काम किया।

 

उन्होंने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया था कि अंतरिम सरकार, सिंह दरबार, संसद भवन, सर्वोच्च न्यायालय, निजी संपत्तियों सहित प्रमुख संस्थानों में की गई तोड़फोड़ की जांच करेगी।

 

वहीं, चीन ने भी सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और नेपाल के बीच दीर्घकालिक पारंपरिक मित्रता है। चीन ने हमेशा नेपाली जनता द्वारा स्वतंत्र रूप से चुने गए विकास पथ का सम्मान किया है। चीन नेपाल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को बढ़ाने और चीन-नेपाल संबंधों का निरंतर विकास करने के लिए हर प्रयास करने को तैयार है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में हुआ 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' संवाद, हर नागरिक से मांगे जा रहे सुझाव

मेरठ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ चल रहे 'समर्थ उत्तर प्रदेश -...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हुआ 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' संवाद, हर नागरिक से मांगे जा रहे सुझाव

रजनीगंधा की खेती से बनाएं शानदार आमदनी, फूलों के व्यापार में पाएँ बंपर मुनाफा

अगर आप भी खेती में कुछ नया और लाभकारी करना चाहते हैं तो फूलों की खेती आपके लिए एक शानदार...
कृषि 
रजनीगंधा की खेती से बनाएं शानदार आमदनी, फूलों के व्यापार में पाएँ बंपर मुनाफा

फसल की पैदावार और मुनाफा बढ़ाने का आसान तरीका, मृदा परीक्षण कर बनाएं खेत को सोने की तरह

अगर आप चाहते हैं कि आपकी खेती में पैदावार बढ़े और फसल से मिलने वाला मुनाफा ज्यादा हो तो आज...
कृषि 
फसल की पैदावार और मुनाफा बढ़ाने का आसान तरीका, मृदा परीक्षण कर बनाएं खेत को सोने की तरह

अक्टूबर नवंबर में जीरे की खेती से बनाएं शानदार मुनाफा, जानिए GC-3 किस्म की खासियत

अगर आप इस अक्टूबर और नवंबर में खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो जीरे की एक खास किस्म...
कृषि 
अक्टूबर नवंबर में जीरे की खेती से बनाएं शानदार मुनाफा, जानिए GC-3 किस्म की खासियत

सितंबर में घर पर सब्ज़ियाँ उगाने का सुनहरा मौका, ठंड भर मिलेगी ताज़गी और सेहत

अगर आप भी सोचते हैं कि सर्दियों में बाजार से सब्जियाँ महंगी और केमिकल वाली मिलती हैं तो क्यों न...
कृषि 
सितंबर में घर पर सब्ज़ियाँ उगाने का सुनहरा मौका, ठंड भर मिलेगी ताज़गी और सेहत

उत्तर प्रदेश

मेरठ में हुआ 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' संवाद, हर नागरिक से मांगे जा रहे सुझाव

मेरठ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ चल रहे 'समर्थ उत्तर प्रदेश -...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हुआ 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' संवाद, हर नागरिक से मांगे जा रहे सुझाव

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार