मेरठ में हुआ 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' संवाद, हर नागरिक से मांगे जा रहे सुझाव

On

मेरठ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ चल रहे 'समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047' अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में हुआ।

 

और पढ़ें वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले– भारत को हिंदू राष्ट्र बनना ही चाहिए!

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य भर में चल रहे अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

और पढ़ें वाराणसी बीएचयू में पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की मौत, पुलिस ने कहा- मिर्गी से पीड़ित थी

 

और पढ़ें समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047 अभियान: मेरठ में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, शिक्षाविद् जे.एस. राजपूत, पूर्व कृषि निदेशक ओमवीर सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता अरुण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ और सीडीओ द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसका अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

अमृत अभिजात ने बताया कि 2017 से 2025 तक की सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति को ट्रैक किया गया है। अभियान के तहत हर नागरिक अपने सुझाव samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल या QR कोड के माध्यम से दे सकता है।

 

दुर्गाशंकर मिश्र ने बताया कि यूपी का विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम और 12 सेक्टर पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि "2047 तक हर नागरिक को पक्का मकान, बिजली, शुद्ध पेयजल और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।"

 

शिक्षाविद् जे.एस. राजपूत ने शिक्षा में व्यापक सुधारों की संभावना जताई। ओमवीर सिंह ने इस अभियान को "हर नागरिक को सहभागी बनाने वाला पहला प्रयास" बताया। अरुण कुमार ने कहा कि "इस अभियान की सफलता तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।"

 

‘समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ एक ऐसा अनूठा प्रयास है जो जनता को केवल दर्शक नहीं, बल्कि विकास का सक्रिय भागीदार बनाता है। इसके माध्यम से सरकार न केवल योजनाओं की प्रगति साझा कर रही है, बल्कि जनता से सुझाव मांगकर नीति निर्माण में सीधे जोड़ रही है।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत में देश का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं - पीएम मोदी

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रह रहे घुसपैठियों और उनके समर्थकों को साफ चेतावनी दी कि भारत में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत में देश का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं - पीएम मोदी

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई ठप: नोटिस तक सिमटी नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम, हर महीने बढ़ रहा राजस्व घाटा

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी करने तक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा 
गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई ठप: नोटिस तक सिमटी नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम, हर महीने बढ़ रहा राजस्व घाटा

अगस्त में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 9% की गिरावट, टू-व्हीलर सेगमेंट में बढ़त

नई दिल्‍ली। अगस्त महीने में कुल यात्री वाहन थोक बिक्री (डीलरों को भेजी गई) सालाना आधार पर लगभग 9 फीसदी...
बिज़नेस 
अगस्त में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 9% की गिरावट, टू-व्हीलर सेगमेंट में बढ़त

आयकर विभाग ने ITR की अंतिम तिथि बढ़ाने की खबर को बताया फर्जी, 15 सितंबर ही है डेडलाइन

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने...
Breaking News  मुख्य समाचार 
आयकर विभाग ने ITR की अंतिम तिथि बढ़ाने की खबर को बताया फर्जी, 15 सितंबर ही है डेडलाइन

राजीव गुप्ता हत्याकांड में नया खुलासा: मनीमाजरा निवासी सिमरन की गिरफ्तारी से पुलिस जांच ने पकड़ी रफ्तार

Rajiv Gupta Murder Case: पंचकूला पुलिस ने राजीव गुप्ता हत्याकांड मामले में बड़ा कदम उठाते हुए मनीमाजरा निवासी सिमरन नामक...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
राजीव गुप्ता हत्याकांड में नया खुलासा: मनीमाजरा निवासी सिमरन की गिरफ्तारी से पुलिस जांच ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में प्लॉट बेचने के नाम पर 6 लाख की ठगी, नोटरी कराकर थमा दिए फर्जी कागजात

सहारनपुर (छुटमलपुर)। प्लाट बेचने के नाम पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से छह लाख रुपए की ठगी की है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट बेचने के नाम पर 6 लाख की ठगी, नोटरी कराकर थमा दिए फर्जी कागजात

सहारनपुर में क्यूआर कोड स्कैम: मोबाइल हैक कर 1.95 लाख रुपए उड़ाए

सहारनपुर। एक ठग ने क्यूआर कोड स्कैन करने के बहाने कोतवाली मंडी  क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में क्यूआर कोड स्कैम: मोबाइल हैक कर 1.95 लाख रुपए उड़ाए

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी अमित गुंबर की दर्दनाक मौत

सहारनपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा स्कूटर सवार व्यापारी की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी अमित गुंबर की दर्दनाक मौत

मेरठ: शालीमार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, दिल्ली-जम्मू रूट पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

मेरठ। दिल्ली-वाया मेरठ होकर जम्मू तवी जाने वाला रेल मार्ग अब भी सामान्य नहीं हो पाया है। इस रूट पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शालीमार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, दिल्ली-जम्मू रूट पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत