Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में सबसे सर्द रहा एक जनवरी 2025 का दिन

मेरठ। मेरठ में एक जनवरी 2025 का दिन सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 14 साल में एक जनवरी का दिन इतना ठंडा रहा है। आज गुरुवार को सुबह के समय पाले और बर्फीली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा।

 

 

मुज़फ्फरनगर में विधायक ने कराई 22 करोड़ की दो सड़क मंजूर, इलाके में पूर्ण विकास कराने का किया दावा

 

 

अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्य कब्ज़ा रहे है ज़मीन, पीड़ित की मदद में भाकियू टिकैत चलाएगी न्याय की मुहिम

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का ने बताया कि बुधवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन में गुजरा। जब तापमान 15 डिग्री या 15 डिग्री से नीचे आ जाए और उसके आसपास रहे तो वह कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस समय वेस्ट यूपी में तापमान नीचे चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अभी दो दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय