Saturday, March 29, 2025

सीमा हैदर के बाद पाकिस्तान से भारत आई जावेरिया खानम, बताया अगले साल जनवरी में करेंगी शादी

नयी दिल्ली- पाकिस्तान की रहने वाली जावेरिया शादी करने के लिए भारत आ गई हैं। कोलकाता के समीर के साथ दोस्ती और फिर प्यार के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया है। जावेरिया ने जब वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत की धरती पर कदम रखा तो ढोल और नाच गाने का साथ उनका स्वागत किया गया।

उनके होने वाले पति, ससुर और ससुराल के लोगों ने जावेरिया का जोरदार स्वागत किया। वाघा बॉर्डर पर भारत की ओर तो जश्न मना लेकिन कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या बॉर्डर के उस पर यानी पाकिस्तान में जावेरिया के परिवार के लोग खुश हैं या नहीं। इसका जवाब खुद जावेरिया के परिवार ने दिया है।

इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई थीं। उनके भारत में होने की बात सामने आने के बाद पाकिस्तान में इस पर काफी गुस्सा दिखा था। सीमा के पति ने दोनों देशों के पीएम से लेकर अदालतों तक में सीमा को वापस लाने की गुहार लगाई थी। हालांकि जावेरिया के मामले में ऐसा नहीं है।

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो न्यूज ने बताया है कि ये मामला एकदम अलग है। सीमा शादीशुदा थीं और गैरकानूनी तरीके से भारत गई थीं। वहीं जावेरिया के मामले में सरकार और परिवार दोनों की रजामंदी है यानी वह वीजा और परिवार की इजाजत लेकर गई हैं। जावेरिया का परिवार इस शादी से बहुत खुश है।

परिवार का कहना है कि वो तो काफी दिन से इस इंतजार में थे कि कब जावेरिया को वीजा मिलेगा और वो भारत जा सकेंगी। अब उनको वीजा मिला है तो पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय