Monday, May 19, 2025

चंदौली में जीवनाथपुर स्टेशन मास्टर को बदमाशों ने गोली मारी,हालत गंभीर

चंदौली। जनपद के जीवनाथपुर में तैनात स्टेशन मास्टर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार देर रात हुई घटना की जानकारी पाते ही रेल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। रेल कर्मियों के साथ अफसर भी गुरूवार को अस्पताल पहुंच गए। पुलिस घायल से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मूलरूप से गाजीपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा (58) जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। बुधवार की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर हमीदपुर के समीप जैसे वाे पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी।

 

 

गोली कमर में लगते ही स्टेशन मास्टर चीख कर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश माैके से भाग निकले। गोली की आवाज सुन कर वहां पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। माैके पर एएसपी विनय सिंह, सीओ और थाना प्रभारी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने आनन-फानन में घायल स्टेशन मास्टर को अस्पताल पहुंचाया।घटना में थाना पुलिस गाेली मारने वालाें की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय