Tuesday, April 15, 2025

नोएडा में मां ने की अपने 2 बच्चों की हत्या, पति चला गया था जेल, रहने लगी थी प्रेमी के साथ

नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने एक कलयुगी मां को गिरफ्तार किया है। उसने अपने 6 साल की बेटी और 4 साल की बेटे की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि महिला ने पहले एक मुस्लिम युवक से शादी की थी। वह हत्या के मामले में जेल चला गया था। उसके बाद उसने उसे छोड़ दिया था तथा एक हिंदू युवक के साथ रह रही थी। जिससे उसका एक बेटा पैदा हुआ है।

मिथलेश पाल का फोटो छपी पर्ची बांट रहे थे बीएलओ, सपा ने की कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला का पहला पति जेल से छूटकर आ गया था तथा वह उसे अपने साथ  ले जाना चाह रहा था। इसी बात से भयभीत होकर उसने अपने बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करना चाह रही थी।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गांव खेड़ा धर्मपुर में रहने वाली सोनम पत्नी सोनू ने अपने चार वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की गला दबाकर गुरुवार को हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद वह खुद आत्महत्या करना चाह रही थी। इसी बीच लोगों को पता चल गया तथा पुलिस को सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आज महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को  महिला ने बताया कि  उसने अपने घर वालों के विपरीत जाकर पहले साहिल नामक युवक से शादी कर ली थी। साहिल से दो बच्चे पैदा हुए। जिससे एक चार वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में सेंट्रो कार आइसक्रीम की ठेली से टकराई, एक की मौत, अन्य सड़क हादसों में 5 की गई जान

उन्होंने बताया कि साहिल कुछ दिन बाद एक हत्या के मामले में जेल चला गया था। महिला ने उसे छोड़ दिया तथा सोनू नामक एक युवक के साथ खेड़ा धर्मपुर गांव में रहने लगी। सोनू से उसका एक बेटा पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी बीच साहिल जेल से छूट गया तथा वह जेल से बाहर आने के बाद महिला से कहने लगा कि वह उसके साथ रहे। इस बात से महिला परेशान हो गई। उसने अपने पहले पति साहिल के दोनों बच्चों की कल गला दबाकर हत्या कर दी तथा खुद आत्महत्या करना चाह रही थी।

मेरठ में पुलिस बनकर पूर्व पार्षद को ठगा, सोने की चेन, लाकेट और हीरे की अंगूठी लूटी

महिला ने बताया कि वह अपने तीसरे बच्चे की इस लिए हत्या नहीं करना चाह रही थी कि उसका दूसरा पति सोनू उसे पाल लेगा। महिला को डर था कि अगर वह साहिल के साथ नहीं गई तो वह उसकी और उसके बच्चों की तथा उसके दूसरे पति की हत्या कर देगा। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय