Sunday, April 13, 2025

‘हिटलर के टूपर्स’ की तरह है करणी सेना, मिला है सीएम का संरक्षण, सुमन के साथ कुछ हुआ तो योगी जिम्मेदार- अखिलेश

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि करणी सेना हिटलर के टूपर्स की तरह है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संरक्षण मिला हुआ है।

श्री यादव ने पार्टी दफ्तर में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये चेतावनी दी कि अगर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कोई भी घटना होती है तो उसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

योगी सरकार ने 16 लाख राज्य कर्मचारियों को दिया गिफ्ट, महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ाया

उन्होने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करती है। समाज में नफरत फैलाती है। नफरत और आपसी वैमनस्यता फैलाना भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा सरकार अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। जनता भाजपा सरकार से डरने लगी है। भाजपा की सरकार में अपराधियों की तेजी से वृद्धि होने से अपराध नहीं रूक रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में जिला जेल में हो रही थी उगाही, पिटाई से बचाने, गिनती कटवाने की हो रही थी वसूली, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बहुत पीड़ित, दुःखी और अपमानित है। समाजवादी पार्टी पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोगों के साथ है और इनकी मदद करेगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पायेगी।

रिश्वतखोरी के मामले में सीजीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार,बड़ौत से दलाल भी पकड़ा, बागपत में सीबीआई ने मारे छापे

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर दिन बलात्कार और हत्याएं हो रही है। इस सरकार में महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। भाजपा के लोग प्रदेश भर में जगह-जगह जमीनों की लूट कर रहे है। गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर में भाजपा सरकार में हुई जमीनों की रजिस्ट्रियां सार्वजनिक की जानी चाहिए। सब पता चल जाएगा किसने कितनी जमीनों पर लूट और कब्जा किया है।

यह भी पढ़ें :  संगीत सोम के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, रामगोपाल यादव पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

बेटी की शादी से 10 दिन पहले घर के जेवर-नकदी लेकर दामाद के साथ भाग गई सास, पति को भेज दिया था साली के पास !

इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद जावेद अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय