Monday, March 31, 2025

भारतीय किसान परिषद की 81 गांव के किसानों की किसान बचाओ यात्रा पहुंची गुलावली

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 81 गांव के किसानों की किसान बचाओ यात्रा रविवार को गांव गुलावली में पहुंची। गांव गुलावली के किसानों ने किसान बचाओ यात्रा मे शामिल सभी किसानों का जोरदार स्वागत किया। सोमवार शाम 4 बजे गांव नंगली वाजिदपुर में किसान बचाओ यात्रा निकाली जाएगी।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि हम नोएडा प्राधिकरण को किसी भी कीमत पर अपने 81 गांव के किसानों का शोषण नोएडा प्राधिकरण को नहीं करने देंगे।
81 गांव के किसानों को बचाने के लिए यह यात्रा नोएडा के 81 गांव में हर घर तक जाएगी और किसानों को नोएडा प्राधिकरण की गलत नीतियों से अवगत करायेगी और बहुत जल्द किसानों को जागरूक और  संगठित करके नोएडा प्राधिकरण पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस बार किसानों के सभी करार पूरे होंगे। जब तक किसानों के करार पूरे नहीं होंगे तब तक किसान इस बार नोएडा प्राधिकरण से खाली हाथ नहीं लौटेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय