Tuesday, April 22, 2025

जाने क्यो सुखबीर बादल को मिली बाथरूम साफ़ करने की सजा

 

 

नई दिल्ली। अकाल तख्त ने अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई है, जिसके तहत उन्हें धार्मिक अनुशासन का पालन करते हुए जूठे बर्तन धोने और वॉशरूम साफ करने का आदेश दिया गया है। यह सजा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को माफी दिलाने और बेअदबी मामलों में उनकी भूमिका को लेकर दी गई है।

भोकरहेड़ी में निर्माण कार्य में अनियमितत्ता, चेयरमैन ने किया निरीक्षण, जांच के दिए आदेश

सजा के तहत सुखबीर बादल को सबसे पहले एक घंटे तक बाथरूम साफ करना होगा। इसके बाद उन्हें लंगर में जूठे बर्तन धोने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद उन्हें कीर्तन सुनने के लिए भी उपस्थित रहना होगा।

वर्तमान स्थिति में अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए समान अवसर जरूरी : राहुल

सजा के साथ एक और बड़ा फैसला यह लिया गया है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से “फक्र-ए-कौम” सम्मान वापस लिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समुदाय के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री कपिल देव ने मीनाक्षी व गौरव स्वरूप संग बनाई शहर के विकास की रणनीति, सफाई के भी दिए निर्देश

सुखबीर बादल पर आरोप है कि जब वह सत्ता में थे, तब उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर नरम रुख अपनाया था। इसके अलावा, वेशभूषा विवाद में राम रहीम के खिलाफ शिकायतों को वापस लेने का भी उन पर आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत का उपयोग करके राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की थी, जिससे धार्मिक समुदाय में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें :  इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के फंड घोटाले की होगी जांच, हाई कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय