Wednesday, April 30, 2025

सिकरीगंज में जमीन विवाद: दबंगों ने चौकी इंचार्ज को बनाया बंधक, पीटा, पुलिस बल तैनात

गोरखपुर। गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में रविवार को जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दबंगों ने चौकी इंचार्ज और उनके हमराही को बंधक बनाकर पीट दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित की जा सकी।

संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द शामिल किए जाने के खिलाफ याचिकाएं खारिज

 

[irp cats=”24”]

बताया जा रहा कि राजन यादव गोरखपुर से अपने गांव दुघरा पहुंचे थे। वह खेत देखने गए, जहां किसी बात पर कहासुनी हो गई। गांव के ही दो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यह मामला दोपहर तक बढ़ते-बढ़ते दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद में बदल गया। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सिंह और हमराही विनीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की और विवाद शांत कराया। लेकिन शाम चार बजे फिर से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। पहले कहासुनी और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे। जब चौकी इंचार्ज और उनका हमराही दूसरी बार मौके पर पहुंचे तो सरवन कुमार के पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। स्थिति बेकाबू होने पर स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

 

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की मां के थे नायब तहसीलदार के साथ अवैध संबंध, पिता ने कर दी गाली गलौच, गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार, सीओ खजनी, थानाध्यक्ष सिकरीगंज और बेलघाट तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से चौकी इंचार्ज और उनके हमराही को छुड़ाया गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। देर रात तक मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय