Wednesday, April 2, 2025

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमाः चौधरी सचिन सरोहा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने की विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है।

इस संबंध में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को एक पत्र लिखकर यह मांग उठाई है।

सरोहा ने पत्र में कहा है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद रहे शैक्षिक संस्थाओं को बनवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है राजा महेंद्र प्रताप जी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए अपनी बेशकीमती जमीन विश्वविद्यालय प्रशासन को दान स्वरूप दी थी, लेकिन आज तक भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद को उनका वह सम्मान देने का काम नहीं किया, जो उनको बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।

राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन राजा महेंद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में लगाकर राजा साहब को उचित सम्मान देने का काम करें। सरोहा ने पत्र में लिखा है कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां के कुलपति से वार्ता करने का काम करेगा। इस मुद्दे पर श्री सरोहा ने सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों से भी समर्थन की अपील की हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय