तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

On

 नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या आम हो गई हैं। वहीं गलत दिनचर्या के चलते लोग गले में भारीपन और आवाज बैठने जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, जब शरीर और दिमाग में संतुलन बिगड़ता है, तो ऐसी परेशानियां शुरू होती हैं। इन्हीं समस्याओं से राहत देने के लिए योग में ग्रंथित मुद्रा एक आसान उपाय है। ग्रंथित मुद्रा हाथों से की जाने वाली एक सरल मुद्रा है।

यह मुद्रा खास तौर पर गले, दिमाग और नसों पर गहरा असर डालती है। रोज थोड़ा-सा अभ्यास करने से शरीर को आराम और मन को शांति मिल सकती है। इस मुद्रा का पहला फायदा गले की सेहत से जुड़ा है। जिन लोगों का बार-बार गला खराब रहता है, आवाज बैठ जाती है, या बोलते समय थकान महसूस होती है, उनके लिए यह मुद्रा मददगार मानी जाती है। इसे करने से गले के आसपास खून का बहाव बेहतर होता है, जिससे जकड़न और भारीपन कम हो सकता है। ग्रंथित मुद्रा तनाव और घबराहट को कम करने में भी सहायक होती है। जब हम तनाव या किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर बोझिल महसूस करते हैं, तो यही बोझ आगे चलकर बेचैनी और डर की वजह बनता है। इस मुद्रा को करते समय गहरी सांस लेने से दिमाग को आराम मिलता है और मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है। ग्रंथित मुद्रा नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें  कंधों और हाथों को मजबूती तो शरीर को एनर्जी देता है 'भुजबन्ध-शक्ति-विकासक'

आज बहुत से लोग रात में देर तक जागते रहते हैं, बार-बार नींद टूटती है, या सपने ज्यादा आते हैं। ग्रंथित मुद्रा से दिमाग शांत रहता है, जिससे नींद गहरी और आरामदायक होती है। इसे सोने से पहले करने से अच्छा असर देखा जाता है। ग्रंथित मुद्रा का एक और फायदा ध्यान और याददाश्त में सुधार है। पढ़ने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह खास तौर पर उपयोगी है। रोज अभ्यास करने से ध्यान कम भटकता है और किसी भी काम पर मन ज्यादा देर तक लगा रहता है। यह मुद्रा मन को हल्का करने का भी काम करती है। जब मन शांत होता है, तो शरीर अपने आप बेहतर महसूस करता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। व्यक्ति खुलकर बात कर पाता है और खुद को बेहतर महसूस करता है। ग्रंथित मुद्रा को सुबह शांत माहौल में या शाम को किया जा सकता है। इसे रोज 10 से 15 मिनट करना फायदेमंद माना जाता है। 

ये भी पढ़ें  वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

   मुंबई। जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा...
Breaking News  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अपहृत दो नाबालिग को बरामद कर परिजनों से मिलाया

   नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अपहृत दो नाबालिग को बरामद कर परिजनों से मिलाया

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक एक माओवादी ढेर

   बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के घने जंगलों में गुरुवार सुबह...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक एक माओवादी ढेर

नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के निर्वाचन क्षेत्र झापा 5...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
 नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़

लोकसभा में हंगामें के बीच विपक्षी नेताओं की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना, शिवराज और चिराग ने की राहुल गांधी की आलोचना

नई दिल्ली। लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन और लगातार हंगामें के बीच गुरुवार को संसद भवन में विपक्षी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में हंगामें के बीच विपक्षी नेताओं की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना, शिवराज और चिराग ने की राहुल गांधी की आलोचना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, कहा- चाइनीज मांझे से हुई मौतों को माना जाएगा हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, कहा- चाइनीज मांझे से हुई मौतों को माना जाएगा हत्या

अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान परिवारों का बड़ा कदम, घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

अमरोहा। अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कुछ परिवारों ने अपने ही घरों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान परिवारों का बड़ा कदम, घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

अमरोहा |  अमरोहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदू समाज की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक क्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई