अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

On



अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से कथित अभद्रता, दबाव बनाने और उनके पति से मारपीट के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ जिले की राजनीति भी गरमा गई है।

बीएलओ सुभद्रा मौर्य के पति राकेश मौर्य ने एसडीएम अमेठी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी सरकारी बीएलओ हैं।पार्टी की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बीएलओ को बुलाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और घटना का वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद से उन्हें और उनकी पत्नी को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है।

फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब ये भी पढ़ें  फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब

 

मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार

राकेश मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ठेंगहा गांव में भाजपा की बैठक चल रही थी, जिसमें सरकारी बीएलओ को बुलाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि बीएलओ किसी राजनीतिक दल की कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी हैं। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और हाथापाई की स्थिति बन गई।

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग ये भी पढ़ें  तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

वहीं बीएलओ सुभद्रा मौर्य ने बताया कि उनके पति के साथ मारपीट हुई और वीडियो बनाते समय मोबाइल छीन लिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा जिलाध्यक्ष स्वयं मारपीट में शामिल नहीं थे। मामला सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इसे गंभीर मामला बताते हुए महिला बीएलओ पर वोट कटवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी घटना को लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर हमला बताया।

दूसरी ओर, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बीएलओ के पति कांग्रेस पदाधिकारी हैं और राजनीतिक उद्देश्य से यह मामला उछाला जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने भी सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि यह झूठा नेरेेटिव गढ़ने की कोशिश है क्योंकि लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के कारण अमेठी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग परेशान हैं। फिलहाल मामला प्रशासन और चुनाव आयोग के संज्ञान में है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

  नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज...
लाइफस्टाइल 
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई...
हेल्थ 
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उत्तर प्रदेश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम