मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मेटल शेयरों में दबाव

On

 मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला। शुरुआत कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का दाम मेटल शेयर कर रहे थे। मुख्य सूचकांकों में निफ्टी मेटल टॉप लूजर था।

इसके अलावा, डिफेंस, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, इन्फ्रा, कमोडिटीज, सर्विसेज और ऑटो भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ ऑयल, एफएमसीजी, मीडिया और आईटी हरे निशान में थे। शुरुआती कारोबार में मिडकैप औप स्मॉलकैप में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,504 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,070 पर था। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एचसीएल टेक गेनर्स थे। इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशिनय पेंट्स, पावर ग्रिड और आईटीसी लूजर्स थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोती महल में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट, सोने की 5 अंगूठियां छीनकर भागा लुटेरा

केवल जकार्ता के ही शेयर बाजार हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। मेटल शेयरों में बिकवाली का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,50,813 रुपए और 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,654 रुपए पर थी। वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है। कच्चे तेल में भी कमजोरी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68 डॉलर प्रति बैंरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 63 डॉलर प्रति औंस पर था।

ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले में बिल्डर अभय कुमार को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

   मुंबई। जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा...
Breaking News  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अपहृत दो नाबालिग को बरामद कर परिजनों से मिलाया

   नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अपहृत दो नाबालिग को बरामद कर परिजनों से मिलाया

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक एक माओवादी ढेर

   बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के घने जंगलों में गुरुवार सुबह...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक एक माओवादी ढेर

नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के निर्वाचन क्षेत्र झापा 5...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
 नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़

लोकसभा में हंगामें के बीच विपक्षी नेताओं की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना, शिवराज और चिराग ने की राहुल गांधी की आलोचना

नई दिल्ली। लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन और लगातार हंगामें के बीच गुरुवार को संसद भवन में विपक्षी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में हंगामें के बीच विपक्षी नेताओं की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना, शिवराज और चिराग ने की राहुल गांधी की आलोचना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, कहा- चाइनीज मांझे से हुई मौतों को माना जाएगा हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, कहा- चाइनीज मांझे से हुई मौतों को माना जाएगा हत्या

अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान परिवारों का बड़ा कदम, घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

अमरोहा। अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कुछ परिवारों ने अपने ही घरों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान परिवारों का बड़ा कदम, घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

अमरोहा |  अमरोहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदू समाज की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक क्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई