लोकसभा में हंगामें के बीच विपक्षी नेताओं की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना, शिवराज और चिराग ने की राहुल गांधी की आलोचना

On



नई दिल्ली। लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन और लगातार हंगामें के बीच गुरुवार को संसद भवन में विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की अहम बैठक हुई। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

 

इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू ये भी पढ़ें  इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

इसी दौरान निलंबित सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर दिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सांसदों ने कहा कि जब तक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जाएगा, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता? ये भी पढ़ें  PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता?

 

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' कहा, जबकि बिट्टू का परिवार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबकुछ न्यौछावर कर चुका है। पार्टी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश का विरोध करने लगे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुछ नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देते हैं और विभाजनकारी राजनीति करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति पर काम कर रहा है। पासवान ने कहा कि विपक्षी सांसद जिस तरह सदन में सचिवालय की कुर्सी पर चढ़कर कागज फाड़कर अध्यक्ष की ओर उछालते हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने संसद में गरिमामय आचरण पर जोर दिया था। नेता प्रतिपक्ष के अहंकार और जिद के कारण पूरा विपक्ष कमजोर पड़ता जा रहा है।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी गुरुवार को मुंबई में...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

ढाका। यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू मेंबर्स...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

Ladli behna yojana: लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर मार्च में फिर आएंगे खाते में 1500 रुपये

अगर आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी खबरों का इंतजार कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके...
मध्य प्रदेश 
Ladli behna yojana: लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर मार्च में फिर आएंगे खाते में 1500 रुपये

ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा

तेहरान/वाशिंगटन/तेल अवीव। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के तहत किए गए आक्रमण में अब तक मिली सफलता की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा

गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) में बड़ा...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश