Saturday, October 26, 2024

गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला दलबदलुओं के बीच

गाजियाबाद। गाजियाबाद सदर सीट उपचुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ रही। नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्टूबर 2024 तक कुल 30 नामांकन फार्म खरीदे गये। इसी के साथ कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन करने वालों में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा और सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव प्रमुख रहे। एआईएमआईएम से रवि गौतम ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा और सपा दोनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया। इस बार गाजियाबाद सदर सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी रोचक होगा। उपचुनाव में दलबदलुओं के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रमुख दलों के उम्मीद पहले किसी ना किसी पार्टी को छोड़कर आए हैं। भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा 2007 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बसपा उम्मीदवार सपा छोड़कर आए हैं जबकि सपा उम्मीद सिंहराज जाटव पहले बसपा में थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गाजियाबाद सदर सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने कहा कि जीतने के बाद जो विकास कार्य रुक गए हैं। उनको पूरा कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। इसी के साथ क्षेत्र समस्याओं जिनसे वो भली-भांति परिचित हैं उनको खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसी से टक्कर नहीं है। इस क्षेत्र में भाजपा ने अब तक जितने काम कराए  पिछली सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन का धन्यवाद दिया कि उसने भरोसा जताया जिस पर वह खरा करने का प्रयास करेंगे।

उप चुनाव में मुख्य मुकाबला दलबदलुओं के बीच होगा। तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहले किसी और दल में रह चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 2007 में सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। बसपा उम्मीदवार परमानंद गर्ग पहले सपा में थे। उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी और बसपा में शामिल हुए हैं। बसपा में आने के तुरंत बाद उनको टिकट मिल गया। सपा के उम्मीदवार सिंहराज जाटव 2022 में हाथी की सवारी छोड़कर साइकिल पर चढ़ गए थे। दो साल से सपा ने कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया लेकिन टिकट की बाजी जीत गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय