Saturday, March 15, 2025

मनीष बंसल बनाये गये सहारनपुर के डीएम, यूपी सरकार ने आधा दर्जन जिलों के जिलाधिकारी बदले

लखनऊ। यूपी सरकार ने तबादला एक्सप्रेस को तेज करते हुए आज एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिये हैं, जिसमें मनीष बंसल को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अब तक सहारनपुर के डीएम रहे डा. दिनेश चन्द्र सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। सहारनपुर की सीट भाजपा हार गई थी और कांग्रेस के इमरान मसूद सांसद बने थे, तभी से माना जा रहा था कि सहारनपुर के डीएम-एसएसपी बदले जायेंगे। सरकार ने आज एक साथ सहारनपुर के डीएम-एसएसपी बदले हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीतापुर के जिलाधिकारी (डीएम) अनुज सिंह को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि चित्रकूट के डीएम अभिषेक आनंद सीतापुर के नये डीएम होंगे। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को  लखीमपुर खीरी का डीएम नियुक्त किया गया है वहीं विशेष सचिव आयुष विभाग नगेन्द्र प्रताप बांदा के नये डीएम बनाये गये हैं।


कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि अपर महानिरीक्षक निबंधन एवं विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन रवीश गुप्ता का तबादला बस्ती के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अजय कुमार द्विवेदी का ट्रांसफर श्रावस्ती के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।


अपर राज्य परियोजना निदेशक,सर्व शिक्षा अभियान मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल का तबादला सहारनपुर के डीएम के तौर पर किया गया है। विशेष सचिव नगर विकास विभाग राजेन्द्र पेन्सिया का तबादला संभल के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

सहारपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार अब हाथरस के नये डीएम होंगे। ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और सहारनपुर ने नवनियुक्त डीएम मनीष बंसल की धर्मपत्नी मेधा रुपम का तबादला कासगंज के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय