Tuesday, April 29, 2025

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी

देहरादून। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन शनिवार को उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। इससे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

मनीष खंडूरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मनीष खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है।

लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा, पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष के भाई हैं मनीष-

[irp cats=”24”]

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के साथ दूसरे दलों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। गौरतलब है कि मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के पुत्र और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से मनीष ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय