Sunday, September 8, 2024

मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, गाज़ियाबाद के बिजली अफसर बदले, मनोज यादव मुज़फ्फरनगर आये

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. मेरठ की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने विद्युत विभाग में कई तबादले किये है जिनमे मुज़फ्फरनगर, गाज़ियाबाद और सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता शामिल है।

मनोज कुमार यादव को अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मुजफ्फरनगर के पद पर स्थानांतरित किया  गया है, जबकि अनिल कुमार सिंह को अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल प्रथम गाजियाबाद के पद पर भेजा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुभाष चंद्र को लोनी में अधीक्षण अभियंता बनाया है तो धीरज कुमार जायसवाल को सहारनपुर में विद्युत वितरण मंडल द्वितीय का अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।

उमेश चंद्र सोनकर को गाजियाबाद में विद्युत नगरीय वितरण मंडल तीन का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। नरेश भारती को लोनी से हटाकर मुख्य अभियंता गाजियाबाद के कार्यालय से सम्बद्ध  कर दिया गया है। अशोक सुंदरम को भी मुख्य अभियंता वितरण गाजियाबाद के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय