Sunday, April 27, 2025

बिहार : विवाद सुलझाने गए सासाराम सांसद के साथ मारपीट, सांसद सहित कई घायल

सासाराम। बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद मनोज कुमार को गुरुवार को एक विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सांसद के भी घायल होने की खबर है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुज़फ्फरनगर में नवीन मंडी स्थल पर विनायक ट्रेडर्स व जैन ट्रेडर्स पर जीएसटी ने मारा छापा

 

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित एक निजी स्कूल का संचालन कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई करते हैं। स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ उनके भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस सांसद कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

मुज़फ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, मसाज करा रहा युवक उठकर भागा, 4 युवतियां गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, “नाथोपुर में सांसद के भाई एक स्कूल का संचालन करते हैं। स्थानीय लोगों से उनका कोई विवाद चल रहा था। इस बीच, सांसद लोगों को समझाने और विवाद सुलझाने नाथोपुर पहुंचे। इस दौरान, दोनों गुटों में झड़प हुई और फिर मारपीट हुई। इस घटना में छह-सात लोग घायल हुए हैं। सांसद के एक गार्ड और निजी सहायक भी घायल हैं। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।” इस घटना में सांसद भी घायल हुए हैं।

महाकुंभ में भगदड़ पर न्यायिक आयोग गठित, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी भी शामिल

 

चिकित्सक मनोज प्रभाकर ने बताया कि सांसद के सिर में भी चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में कहासुनी के कारण हुई थी विशाल देशवाल की हत्या, आरोपी योगीराज त्यागी को पुलिस ने मारी गोली

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय