Sunday, April 27, 2025

मंसूरपुर में विवाहिता की मौत, अमित विहार नईमंडी निवासी शिवानी की एक वर्ष हुई थी शादी

मंसूरपुर। थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दे दी है। रविंद्र पुत्र श्री हुक्म चन्द निवासी अमित विहार थाना नई मंडी ने अपनी बेटी शिवानी की शादी साल 2०23 में मिल मंसूरपुर निवासी निशु पुत्र महावीर के साथ की थी।

 

लड़की की शादी में करीब 35 लाख रुपए नगद दिए थे। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बेटी के ससुराल वाले मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह कम दहेज लाने को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे।

[irp cats=”24”]

 

पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में रुपए की बार बार  मांग की जा रही थी। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पिता का कहना है बृहस्पतिवार की रात लड़की के ससुराल से फोन आया की। लड़की की तबीयत खराब है। हम इसे अस्पताल में लेकर जा रहे है।

 

जब लड़की के परिजन अस्पताल में पहुंचे तो लड़की ने अपने परिजनों से बताया कि मुझे मेरे ससुरालियों ने कोई जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसको लेकर मायके वालों ने हंगामा किया। रविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मंसूरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय