Tuesday, April 22, 2025

मुज़फ्फरनगर के सपा नेता अखिलेश यादव से मिले, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

मुजफ़्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जनपद के अनेक सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक तथा सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के साथ मुलाकात करते हुए लोकसभा चुनाव के सम्बंध में तैयारी से अवगत कराया।

पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव की तैयारी का समस्त ब्यौरा व सपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराने के साथ कहा कि मुजफ्फरनगर में सपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार है।

मुलाक़ात के दौरान वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन चौधरी ओमपाल सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. इमरान अंसारी, जिला पंचायत सदस्य विकास राफे, सपा नेता जावेद आढ़ती, प्रधान बिलासपुर हारून, सपा नेता फैजान खेड़ी, मुदस्सिर, नदीम मुखिया, डॉ गौतम यादव, तरुण शर्मा, कादिर मुखिया ने भी मुलाकात में लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी कार्यकर्ताओ की भावना से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में रील बनाने के चक्कर गंग नहर में डूब गया युवक, पुलिस कर रही तलाश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय