Thursday, April 24, 2025

उत्तरी सोमालिया में हुए संघर्ष में 150 लोगों मौत, आतंकवादियों ने 10 नागरिकों की हत्या की

मोगादिशू -सोमालिया के लास एनोद में सुरक्षा बलों और कबीले के नेताओं के बीच हुई झड़पों में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 600 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी है।


सोमालिया के लिए आईसीआरसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख जर्ग एग्लिन ने छह फरवरी से शुरू हुई हिंसा के पीड़ितों के लिए त्वरित और अबाधित मानवीय सहायता पहुंचाने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि लास एनोड में लोगों को तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है और हम उन तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने एक बयान में कहा कि राजनीतिक विवादों को लोगों के जीवन बचाने के रास्ते में कभी नहीं आना चाहिए।


उन्होंने कहा कि संघर्ष के हजारों पीड़ितों के अपने घरों से भाग जाने के बाद वे मुश्किल परिस्थितियों में है।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने 17 फरवरी को कहा कि संघर्ष के बाद पिछले कुछ हफ्तों में 60 हजार से अधिक सोमाली जिनमे मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल है इथियोपिया के सोमाली क्षेत्र में भाग गए हैं।

[irp cats=”24”]


श्री एग्लिन ने कहा कि आईसीआरसी सोमाली रेड क्रीसेंट सोसाइटी (एसआरसीएस) के साथ मिलकर घायलों के इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों को सहायता प्रदान कर रहा है।
आईसीआरसी ने कहा कि हालांकि, बढ़ती मानवीय जरूरतों के लिए जमीन स्तर पर और अधिक संसाधनों तथा आपूर्ति की आवश्यकता है।


स्थानीय कबीले के बुजुर्गों ने एक घोषणा जारी कर कहा कि वे अब सोमाली लैंड का हिस्सा नहीं हैं और सोमालिया में फिर से शामिल होंगे। छह फरवरी से क्षेत्र में संघर्ष हो रहा। सूल, सनाग और केयन क्षेत्र अब सोमालिया की सरकार का शासन है।

इसी बीच सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में सुरक्षाबलों ने अल-शबाब के आतंकवादियों द्वारा एक रिहायशी इमारत पर की गई 10 घंटे घेराबंदी को समाप्त कर दिया है। आतंकवादियों ने इस दौरान 10 नागरिको  की हत्या कर दी हैं।

सूचना, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम हुई इस घटना में चार सुरक्षा अधिकारियों सहित सात लोग घायल हुए है।


मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा, “सुरक्षा बलों ने चार हमलावरों को मार गिराया है।”
बयान के अनुसार मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने मध्य सोमालिया में सैन्य अभियानों में घायल होने के बाद इलाज करा रहे सरकार समर्थक मिलिशिया के आवासीय भवन पर धावा बोल दिया।


अल-शबाब आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके लड़ाकों ने सैनिकों और मिलिशिया सहित कम से कम 70 लोगों को मार दिया हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय