Saturday, May 4, 2024

गौतमबुद्ध नगर में नगर निकाय चुनाव 11 मई को, 17 अप्रैल से नामांकन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में नगर निकाय चुनाव 11 मई को होंगे। पांच नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद में 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। जनपद में इस चुनाव में करीब 1.68 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की  अधिसूचना रविवार रात को जारी हो गई है। जिले मे पांचों नगर पंचायतें और एक नगरपालिका परिषद में 11 मई को मतदान होगा। मतदाता सूची की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब तैयारियों के साथ धरातल पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वही अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रविशंकर छवि ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जनपद में 13 मई को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। जनपद में बिलासपुर, जेवर, रबूपुरा, दनकौर और जहांगीरपुर 5 नगर पंचायते है। वही दादरी नगर पालिका परिषद है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिसूचना के बाद प्रशासन ने सभी निकाय में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आज जिला प्रशासन ने नगर पंचायत और पालिका परिषद क्षेत्र में चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बैनर पोस्टर हटाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कुल 84 वार्डो को 6 सुपर जोन, 9 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। जहां पर सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी।
अफसरों ने बताया कि चेयरमैन पद की आरक्षण सूची शासन स्तर से जारी कर दी गई है। वहीं वार्डो की आरक्षण सूची में भी बदलाव नहीं हुआ है। आरक्षण पर एक आपत्ति आई थी। उसका निस्तारण कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार  दादरी नगर पालिका परिषद अनारक्षित है। नगर पंचायत दनकौर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत जेवर अनारक्षित है। नगर पंचायत बिलासपुर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत रबूपुरा अनारक्षित है तथा नगर पंचायत जहांगीरपुर अनारक्षित है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय