Friday, April 11, 2025

मुजफ्फरनगरः डीएवी कॉलेज में तीन दिवसीय सजावट, क्राफ्ट वर्क और रंगोली प्रतियोगिता का समापन

 

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के बीएड विभाग में दीपावली के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मिट्टी के दीप सज्जा, क्राफ्ट वर्क एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चला। अंतिम दिन कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति सचिव डॉ. महेन्द्रपाल ने प्रतियोगियों को संबोधित किया और सरसवती का दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। क्राफ्ट वर्क में बीएड प्रथम वर्ष की रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में बीएड तृतीय वर्ष की आकांक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, और छात्रों का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया की "यारी", रिश्तों पर पड़ रही भारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय